सरकार के संरक्षण में अवैध शराब माफिया पूरे प्रदेश में हावी है। पुलिस विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों बहुत तकलीफ में रहते है जितु पटवारी

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
बरमंडल । शहीद दिलीप पूरी को श्रद्धांजलि देने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बरमंडल पहुंचे।
परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मीडिया से चर्चा में सरकार पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में अवैध शराब माफिया पूरे प्रदेश में हावी है।
पुलिस विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों बहुत तकलीफ में रहते है बच्चों को पढ़ाने के लिए वही अपराध के लिए प्रेरित होता है वही करप्शन के लिए भी अगर उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था अगर सरकार कर दे तो करप्शन कम होगा। पुलिस के अधिकारी कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर रहते है अपना कर्तव्य निभाते है।
सच्ची सेवा करके अपने दायित्व का निर्वहन करते है लेकिन उनके जाने के बाद परिवार की स्थिति क्या होती है हम समझ सकते है इसलिए सरकार से मेरी मांग है कि इनके बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था सरकार को करना चाहिए। मुख्यमंत्री को पहले अपने काम की समीक्षा करना चाहिए।
आज प्रदेश में जगह जगह , गली गली मोहल्ले मोहल्ले में अवैध शराब बिक रही है। सरकार के बिना संरक्षण के गुजरात के माफियाओं को शराब जाना संभव ही नहीं है।
अगर सरकार में ईमानदार है तो सरकार अवैध शराब , गुजरात जाने वाली शराब को संरक्षण देना बंद करें। माफियाओ की रक्षा करना बंद करें।
प्रदेश की जनता खाना खाती है रोटी खाती है नशे में नहीं रहती है सब समझती है कि सरकार के संरक्षण के बिना अवैध शराब संभव नहीं है। माफिया माफिया होता है उसे नेस्तनाबूत करने का काम सरकार का है लेकिन वर्तमान सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है।
विश्वास सारंग के कांग्रेस पर तंज को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं जब घटती है तो इसमें जाति , धर्म , पार्टी , कांग्रेस , बीजेपी ये देखना अपराध है क्रूरता है उनसे मेरा आग्रह है कि 25 साल से वो मंत्री , सरकार में है अगर कुछ भी गड़बड़ है तो इतने साल से झांझ मंजीरे बजा रहे थे क्या या भगवान की आरती कर रहे थे क्या , आप सरकार चला रहे है या सर्कस चला रहे है अपराधी तो खुद है वो , अगर घटनाएं ऐसी घट रही है और आपने पकड़ा क्यों नहीं उसको सजा क्यों नहीं दी पटवारी ने विश्वास सारंग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आपके पास कोई इनपुट आउटपुट है तो अभी भी कार्यवाही करें कौन रोक रहा है उन्हें। शहीद दिलीप पूरी मामले में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल की संलिप्तता के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने उसी दिन उन्हें हटा दिया है।
शहीद दिलीप पूरी को श्रद्धांजलि के दौरान कुक्षी विधायक सुरेन्द्रसिंह बघेल , सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल , पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा , जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी , युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पड़ियार सहित कांग्रेस नेता मौजूद थें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





