Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

अब दोस्त दोस्त ना रहा दोस्ताने का कत्ल! रुपयों की लालच में मुन्ना पांडेय की हत्या, दो भरोसे के दोस्त गिरफ्तार

05 Nov 2026, 06:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अब दोस्त दोस्त ना रहा दोस्ताने का कत्ल! रुपयों की लालच में मुन्ना पांडेय की हत्या, दो भरोसे के दोस्त गिरफ्तार - धनबाद, झारखंड

✈️दशहरा के मौक़े पर कमाए 20 हजार रुपये बने काल , दोस्तों ने ही मुन्ना पांडेय को उतार दिया मौत के घाट

✈️मौज मस्ती के बहाने घर पहुंचे दोस्त, चोरी करते हुए पकड़े जाने के डर से मुन्ना पांडेय की उतार दिए मौत के घाट

✈️ लिलोरी स्थान में श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधने वाले मुन्ना पाण्डेय की हत्या सुलझी हत्या की गुत्थी , दो आरोपी गिरफ्तार

✈️पहले केबल के तार से गला को घोंटा, फिर चाकू से गला पर वार किया , कतरास पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

कतरास, लिलोरी स्थान :
मां लिलोरी मंदिर के परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को रक्षा सूत्र बांधने वाले मुन्ना पांडेय की हत्या का राज आखिरकार खुलही गया। जिस दोस्ती और भरोसे के दम पर मुन्ना पांडेय आरोपियों के साथ उठते-बैठते और खाते-पीते थे, वही दोस्त उनकी मौत का कारण बन बैठे । प्रशासन के मुताबिक, दशहरा पूजा के दौरान कमाए गए 15 से 20 हजार रुपये के लालच में उनके ही दो भरोसेमंद दोस्तों ने लूटपाट की मंशा से घर में घुसे और उनकी हत्या कर दी।

कतरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भगत सिंह चौक निवासी 33 वर्षीय मिथुन गोप और आमटांड़ निवासी 19 वर्षीय सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी शामिल हैं।

✈️मौज मस्ती के बहाने पहुंचे, फिर चोरी की नीयत से रुपये की तलाश में करने लगे

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों आरोपी मुन्ना पांडेय के भरोसे के दोस्त थे और अक्सर उनके साथ बैठकर शराब पीते तथा खाना खाते थे। उनलोगों को जानकारी थी कि दशहरा पूजा के दौरान मुन्ना पाण्डेय ने करीब 15 से 20 हजार रुपये कमाए हैं।

सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि 28 अक्टूबर की रात दोनों आरोपी मौज मस्ती के बहाने मुन्ना पाण्डेय के घर पहुंचे। दोनों दोस्तों के द्वारा पहले से प्लानिंग कर मुन्ना पाण्डेय जरूरत से ज्यादा दारु पिला दिया गया, जब मुन्ना पाण्डेय पूरे नशे की हालत में सो गए, तो दोनों दोस्तों ने घर में रखे रुपये और कीमती सामान की तलाश करने लगे।

इसी दौरान कांसे का एक बर्तन गिरने की आवाज सुनकर मुन्ना पाण्डेय की नींद खुल गई। चोरी की पोल खुलने और पकड़े जाने के डर से दोनों दोस्तों ने खौफनाक अंदाज़ में वारदात को अंजाम दे दिया।

✈️डिस केबल की तार से गला घोंटा, चाकू से गले पर वार किया

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले टीवी डिस केबल तार से मुन्ना का गला घोंटने की कोशिश की। इसके बाद चाकू से गला पर वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से मोबइल, एल ई डी टीवी और कांसे का प्लेट लेकर फरार हो गए।

✈️चोरी का सामान और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। इनमें चोरी किया गया सैमसंग कंपनी का एलईडी टीवी, कांसे की तीन प्लेट, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून लगा कपड़ा और काले रंग का डिस केबल तार शामिल हैं।

✈️बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार बिमल के नेतृत्व में गठित हुई थी एसआईटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हुए ।

छापेमारी दल में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, निर्भय कुमार, पवन तिर्की, सत्येंद्र यादव तथा सहायक अवर निरीक्षक शैलेश कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही मुन्ना पांडेय हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पैसों के लालच में इंसान किस हद तक गिर सकता है। जिस व्यक्ति के साथ बैठकर आरोपी हंसी-मजाक और खानपान करते थे, उसी की जान लेने से कोई परहेज नहीं किया ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
Didwana-Kuchaman16 Nov

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!