एन, के,जे, पुलिस की कार्यवाही 75 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी हिरासत में।

कटनी
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना एनकेजे पुलिस द्वारा ग्राम ठरका टैंक के पास सिंघनपुरी हार में दबिश देकर 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठरका टैंक के पास सिंघनपुरी हार में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कल्लू लुनिया (48), पिता चूडामन, निवासी गुबराधरी, थाना एनकेजे बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता के पांच प्लास्टिक डिब्बों में कुल 75 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी शराब के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक केवल उईके, सहायक उपनिरीक्षक सहपाल परतेती, प्रधान आरक्षक 503 अजय सिंह एवं आरक्षक 513 रणविजय आदि की अहम भूमिका रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






