हिंडालको महान की पहल से अंतर-ग्राम कबड्डी-वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

ओडगड़ी में खेलों का महाकुंभ 18 गांवों की टीमें दिखाएंगी दमखम
हिंडालको महान की पहल से अंतर-ग्राम कबड्डी-वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
सिंगरौली : ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से हिंडालको महान के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम ओडगड़ी में अंतर-ग्राम खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे लोकप्रिय खेलों के मुकाबलों के जरिए ग्रामीण खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह तथा ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य (मुन्ना) ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेलों से विकसित होता है अनुशासन और नेतृत्व : डॉ. विवेकानंद मिश्रा मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। हिंडालको महान का प्रयास है कि आसपास के गांवों के युवा खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारें और आगे बढ़ें। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना प्राथमिकता : संजय सिंह
सीएसआर एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि हिंडालको महान अपने सामाजिक दायित्वों के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ खेल एवं युवा विकास को भी महत्व देता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न गांवों के युवाओं को एक मंच पर लाना, आपसी सद्भाव बढ़ाना और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।18 गांवों की भागीदारी से बढ़ेगा भाईचारा : सरपंच
ग्राम सरपंच शिव शंकर वैश्य (मुन्ना) ने आयोजन के लिए हिंडालको महान प्रबंधन एवं सीएसआर विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। 18 गांवों की भागीदारी से आपसी एकता, भाईचारे और खेल भावना को मजबूती मिलेगी। ग्राम पंचायत की ओर से आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सीएसआर विभाग से राजीव रंजन, शीतल, धीरेंद्र तिवारी, दीपक एवं अरविंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हिंडालको महान की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और गांवों के बीच आपसी सहयोग एवं सौहार्द मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






