महापौर, नगर निगम अध्यक्ष एवं नगर निगम आयुक्त ने धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं साथ ही कटनी को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने में सहयोग का किया आह्वान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा शहर में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत हो।
अपने शुभकामना संदेश में जनप्रतिनिधियों एवं निगमायुक्त ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि स्वच्छता, सकारात्मकता और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने घरों के साथ-साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली के दौरान आतिशबाजी करते समय सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखें। पटाखे खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर ही चलाएं और बच्चों को आतिशबाजी के दौरान अकेला न छोड़ें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ध्वनि एवं वायु प्रदूषण कम करने वाले विकल्प अपनाएं, ताकि त्योहार की खुशियां दूसरों के लिए परेशानी का कारण न बनें।
उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन दीपावली पर्व के दौरान शहर में सफाई, कचरा संग्रहण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस व्यवस्था को सफल बनाने में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने तथा सफाई मित्रों के योगदान का सम्मान करते हुए निगम के स्वास्थ्य अमले को सहयोग प्रदान करने की अपील की।
अंत में उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। अपने घरों को रोशन करने के साथ-साथ शहर को भी स्वच्छता के दीपों से जगमगाने का संकल्प लें, ताकि कटनी को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुंदर शहर बनाये रहने पर सब का सहयोग बना रहे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा।* दीपावली का पर्व था। पूरा गांव दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। कहीं आंगन में दीपों…
पूरी खबर पढ़ें →
#SawaiMadhopur गोपाल जी मंदिर में आतिशबाजी मार्केट का शुभारंभ, पार्षद विनोद जैन ने किया उद्घाटन #सवाईमाधोपुर। दीपावली पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली के अवसर पर गोपाल जी मंदिर शहर सवाई माधोपुर में लगने वाले आतिशबाजी मार्केट का आज विधिवत…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी। राजनीति को पद और प्रतिष्ठा के बजाय जनसेवा का माध्यम मानने वाले जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ | रतनपुर प्रेस क्लब में रवि ठाकुर का दबदबा! अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मुकाबले में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।