लोक आयुक्त के टैप में फंसे निगम कर्मी पर गिरी गाज, निगमायुक्त ने किया नीलंबित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 आलोक गर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संपदा शाखा में पदस्थ आलोक गर्ग को एनओसी जारी करने के एवज में रिश्वत लेने के मामले में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप किया था। मामले की जानकारी सामने आने और लोकायुक्त कार्यालय से पत्र प्राप्त होने के बाद निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि 23 अक्टूबर 2026 को समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आलोक गर्ग के लोकायुक्त कार्रवाई में पकड़े जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर से मिले पत्र में भी उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है।
निगमायुक्त ने इस कृत्य को शासकीय सेवक के आचरण के प्रतिकूल और नगर निगम की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 तथा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि में आलोक गर्ग का मुख्यालय निगम के विवेकानंद सभागार, जोन कार्यालय क्रमांक-1 निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर योजना से संबंधित समस्त लिपिकीय कार्यों की जिम्मेदारी सहायक राजस्व निरीक्षक धनंजय सिंह भदौरिया को सौंप दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कामकाज में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वो
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
पीडीए की राजनीति पर उठे सवाल, मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज ने सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी का…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,…
पूरी खबर पढ़ें →
ओडगड़ी में खेलों का महाकुंभ 18 गांवों की टीमें दिखाएंगी दमखम हिंडालको महान की पहल से अंतर-ग्राम कबड्डी-वॉलीबॉल…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।