Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

सिंहपुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना अधर में, हादसों का खतरा बढ़ा; डिजीटल लाइट चालू करें या हटाएं

11 Nov 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंहपुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना अधर में, हादसों का खतरा बढ़ा; डिजीटल लाइट चालू करें या हटाएं - सतना, मध्य प्रदेश

सतना/नागौद। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 स्थित सिंहपुर चौराहे पर करीब तीन साल पहले यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डिजिटल ट्रैफिक लाइट स्थापित की गई थी।

उस समय नगर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ऐसी लाइटें लगाने की घोषणा की गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी यह व्यवस्था धरातल पर नहीं उतर सकी। विडंबना यह है कि चौराहे पर लगी डिजिटल लाइट आज तक रोशनी और यातायात का संकेत देने के बजाय खुद अंधेरे में खड़ी है।नगरवासियों को उम्मीद थी कि देर-सबेर यह व्यवस्था शुरू होगी और चौराहे पर यातायात सुगम होगा, लेकिन दीपावली जैसे रोशनी के पर्व पर भी यह लाइट अपना अंधेरा दूर नहीं कर पाई।

वहीं, इसके लिए बनाए गए चबूतरे को वाहनों की टक्कर से अब तक तीन बार मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की जरूरत पड़ चुकी है। इससे न केवल नगर परिषद को अनावश्यक आर्थिक भार उठाना पड़ा, बल्कि चौराहे पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।

नगरवासियों का कहना है कि यदि डिजिटल लाइट चालू करने की योजना नहीं है तो इसे चौराहे से हटा दिया जाना चाहिए, ताकि इसके कारण होने वाली दुर्घटनाओं और असुविधाओं से बचा जा सके। अब सवाल यह है कि तीन साल से अनुपयोगी खड़ी इस व्यवस्था को आखिर कब तक ढोया जाएगा?

नगर परिषद और संबंधित जिम्मेदार विभाग को या तो इसे तत्काल चालू कराना चाहिए या फिर सुरक्षित यातायात के लिए इसे चौराहे से हटाने की पहल करनी चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित*
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मौत के बाद भी दूसरों के काम आएगी देह… देहदान का संकल्प लेने वाले प्राचार्य के सी मालवीय का किया सम्मान

विवेकानंद कॉलोनी में प्रबुद्धजनों ने किया अभिनंदन, प्राचार्य मालवीय बोले- जिंदगी के बाद भी जीना है तो अंगदान,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतनपुरा पहुंचे, विधायक भैरोंसिंह बापू के पुत्र के निधन पर जताया शोक

**स्व. गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *पहाड़ी पर विराजे कालवा बालाजी… जहां दाल-बाटी के भोग से प्रसन्न होते हैं हनुमान, मन्नत पूरी होने पर उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब
माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामय उपस्थिति में 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमि पूजन संपन्न।
error: Content is protected !!