36.5 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तारः बिजनौर के किरतपुर में पुलिस ने पकड़ा, 70 से 75 हजार की बताई जा रही है कीमत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिजनौर जिले की किरतपुर पुलिस ने एक महिला निशात को 36.5 ग्राम स्मैक और 6,460 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, स्मैक की कीमत करीब 70 से 75 हजार रुपए है।
एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बुधवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने निशात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक अजित सिंह टीम के साथ इलाके में गश्त और संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर उन्होंने निशात को रोका और तलाशी ली।
निशात, फईम की पत्नी और किरतपुर के मोहल्ला कोटला की रहने वाली हैं। तलाशी में स्मैक की डली और पाउडर के साथ 6,460 रुपए नकद मिले।
पुलिस ने किरतपुर थाने में निशात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज: जिला अस्पताल के पास युवती ने खुद को लगाई आग, 55% झुलसी, हालत नाजुक महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमुहम्मदाबाद गोहना: नगर पंचायत के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के सामने रास्ते की…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली गाँव टोडा के श्मशान घाट की 10 साल से नहीं हुई सुध, सड़क पर होते हैं अंतिम…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है,…
पूरी खबर पढ़ें →
चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के भागलपुर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।