जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बाल दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, चाचा नेहरू को किया याद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर मालवा *कसाई डेहरिया।** शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कसाई डेहरिया में शनिवार, 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकालकर बाल दिवस का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में बाल सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर राज्यपाल से सम्मानित शिवलाल दांगी, संस्था प्रधान रामनारायण मेहर, शिक्षक रमेश कुंभकार, अतिथि शिक्षक श्रीमती गीता चौहान एवं नीरज बालोदिया ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान शिवलाल दांगी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की चालीसा का वाचन किया तथा बच्चों को उनके जीवन, विचारों और बाल प्रेम से परिचित कराया। कार्यक्रम में बच्चों का चॉकलेट एवं गुलाब भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से राज्यपाल से सम्मानित शिवलाल दांगी का सम्मान एवं स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बाल दिवस के आयोजन ने विद्यार्थियों में उत्साह, उमंग और आनंद का वातावरण निर्मित किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन…
पूरी खबर पढ़ें →
मालपुरा 📍 बागड़ी ग्राम पंचायत में नई शुरुआत, सरपंच मांगी देवी ने संभाली कमान; विकास को लेकर जताया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
कासगंज के बी ए बी इण्टर कॉलेज में होगा अभ्यास,प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण। ----------------------------------------------------------------- कासगंज (डिजिटल डेस्क)। उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।