*बल्लारशाह स्टेशन पर 180 बोतल देशी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 7200 रुपये का माल जब्त*

*बल्लारशाह / वर्धा :* दिनांक 12/11/2026 को रेलवे स्टेशन बल्लारशाह पर स्थानीय अपराध शाखा, लोहमार्ग नागपुर और रेलवे पुलिस वर्धा की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुल 180 प्लास्टिक बोतल देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 7200 रुपये बताई गई है।
पुलिस को मिली पक्की गोपनीय जानकारी के आधार पर पोशि/612 निलेश निकोडे, नेम. स्थानीय गुन्हे शाखा, लोहमार्ग नागपुर व पो.शि./571 अखिलेश चौधरी, नेम. रे.पो.स्टे. वर्धा, रेलवे स्टेशन बल्लारशाह पर हाजिर थे। जानकारी मिली थी कि दो महिलाएं अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी के उद्देश्य से यात्रा करने वाली हैं। इस पर प्लेटफॉर्म क्र. 1 पर दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई।
*पहली महिला – गलोथ भाग्य लक्ष्मी, पति जोगंदर, उम्र 37 वर्ष, निवासी 2-6-169, नौगाम बस्ती, कागजनगर, जिला आदिलाबाद (तेलंगाना)* के पास एक सफेद रंग की थैली में 40 रुपये प्रति रॉकेट संत्रा देशी शराब की 90 मिली की 60 प्लास्टिक बोतल, कीमत 2400 रुपये मिली।
*दूसरी महिला – राधाबाई पेन्टू कम्मलवार, उम्र 57 वर्ष, निवासी 2-6-169, नौगाम बस्ती, कागजनगर, जिला आदिलाबाद (तेलंगाना)* के पास एक नीले-पीले रंग की थैली में 60 व भूरे रंग की थैली में 60, इस तरह कुल 120 प्लास्टिक बोतल, कीमत 4800 रुपये मिली।
दोनों महिलाओं के पास से कुल 7200 रुपये का माल अवैध रूप से अपने पास रखकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाते हुए मिला। उन्हें मुद्देमाल सहित हिरासत में लेकर रेलवे पुलिस चौकी बल्लारशाह में रिपोर्ट सहित पेश किया गया।
इस मामले में गु.ऑ.क्र. 62/2026 कलम 65 (e), 66 (b) महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा के तहत मामला दर्ज कर *रेल्वे पोलीस स्टेशन वर्धा अप.क्र. 315/2026 कलम 65 (e), 66 (b) महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा* के तहत दाखिल किया गया। आगे की जांच पो.हवा./राहुल नगदाळे कर रहे हैं।
यह कार्रवाई मा. डॉ. मंगेश शिंदे, पुलिस अधीक्षक, व मा. डॉ. दत्ताराम राठोड, अपर पुलिस अधीक्षक, GRP नागपुर के मार्गदर्शन में मा. API/पंकज ढोके, प्रभारी अधिकारी, LCB GRP नागपुर, मा. PI/विरसेन चहांदे, प्रभारी अधिकारी, GRP वर्धा के नेतृत्व में उपरोक्त स्टाफ ने संयुक्त रूप से की है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







