छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया घाटों का निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश, नगर पालिका के कर्मचारी सेवा कार्य में जुटे*
पीथमपुर। छठ महापर्व को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश पटेल एवं पार्षद सुरेश सिंह सुनेर, पप्पू अशोलीय नगर पालिका उपाध्यक्ष, हरियर सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, राम सिंह, प्रेम चौहान, पवन पंडित, लालू, सतीश कैनल, सत्यम एवं रामकुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि छठ पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं।
वहीं पार्षद सुरेश सुनेर भी अपने वार्ड में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं।
नगर में छठ महापर्व को लेकर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का सेवा भाव एवं सक्रियता देखने को मिल रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। मैहर जिले के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।