Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो नेपालगंज रोड वाराणसी एक्सप्रेस का नामकरण: प्रणेश शुक्ला

15 Nov 2026, 02:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो नेपालगंज रोड वाराणसी एक्सप्रेस का नामकरण: प्रणेश शुक्ला - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो नेपालगंज रोड वाराणसी एक्सप्रेस का नामकरण: प्रणेश शुक्ला

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आज ई-मेल से भेजा गया मांग-पत्र, क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने किया समर्थन
रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
इटवा/जनपद सिद्धार्थ नगर।
सीमावर्ती क्षेत्र के ऐतिहासिक गौरव और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नेपालगंज रोड से वाराणसी (वाया गोरखपुर) तक संचालित रेल सेवा का नाम महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखे जाने की मांग उठाई गई है।

इस संबंध में पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था (उ.प्र.) के अध्यक्ष प्रणेश शुक्ल ने आज केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को ई-मेल के माध्यम से मांग-पत्र भेजकर वर्तमान 15132/15131 नेपालगंज रोड–वाराणसी रेल सेवा का नाम ‘महाराजा सुहेलदेव नेपालगंज–वाराणसी एक्सप्रेस’ किए जाने का आग्रह किया है।

मांग-पत्र में कहा गया है कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास एवं उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व हैं। उनका नाम विशेष रूप से श्रावस्ती और बहराइच क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का नाम उनके नाम पर रखा जाना न केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व के प्रति सम्मान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का भी सार्थक प्रयास होगा।

लाखों लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण रेल संपर्क

नेपालगंज रोड से गोरखपुर होते हुए वाराणसी तक की यह रेल सेवा भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लाखों नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। नानपारा, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर एवं सिद्धार्थनगर सहित अनेक क्षेत्रों के यात्रियों को इस रेल संपर्क से धार्मिक, शैक्षणिक, चिकित्सकीय, व्यापारिक एवं रोजगार संबंधी यात्राओं में सुविधा मिलती है।

कई गणमान्य लोगों ने किया मांग का समर्थन

इस पहल को क्षेत्र में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। नीरज शुक्ला, पंकज शुक्ला, आदित्य शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, आलोक कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, रूपेश कुमार, अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी इस मांग-पत्र का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के ऐतिहासिक गौरव एवं सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया है।

मांग-पत्र में रेल सेवा के नामकरण के साथ इसे रेलवे की आधिकारिक समय-सारणी, टिकट, स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों में सम्मिलित करने का भी अनुरोध किया गया है।

यह केवल एक रेलगाड़ी के नामकरण की मांग नहीं, बल्कि इतिहास के गौरव को सम्मान देने और अपनी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने का प्रयास है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें रेल मंत्रालय के सकारात्मक निर्णय पर टिकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट
Mahrajganj22 Nov

यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट

महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…

पूरी खबर पढ़ें →
नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट
Sagar22 Nov

नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन…

पूरी खबर पढ़ें →
चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार
Sagar22 Nov

चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!