दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन; हरियाणा की 151 फैक्ट्रियों पर गिरेगी गाज, CPCB ने 48 घंटे में सील करने के दिए आदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली-NCR में प्रदूषण फैलाने वाली कुल 235 फैक्ट्रियों के खिलाफ रुख अपनाते हुए 30 अक्टूबर के निर्देशों के तहत 48 घंटे के भीतर सील करने का सख्त आदेश जारी किया है।
बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के नए मानकों के तहत CPCB ने 30 अक्टूबर को सभी इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के वर्क ऑर्डर या छूट प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। बाद में जब लापरवाही सामने आई तो सीपीसीबी के सदस्य सचिव प्रसून गार्गव ने 14 नवंबर को इन सभी 235 फैक्ट्रियों को 48 घंटे के भीतर सील करने के आदेश जारी किए।
बता दें कि इन सभी 235 फैक्ट्रियों में सर्वाधिक 151 इकाइयां हरियाणा की हैं। सूची में पानीपत की द पानीपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), मोहित रग्स व भारत डाई हाउस के अलावा सोनीपत, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, मानेसर, पलवल की दर्जनों फैक्ट्रियां शामिल हैं। राजस्थान के भिवाड़ी-अलवर, यूपी के गाजियाबाद व मेरठ की इकाइयों पर कार्रवाई तय है। राज्यों को 17 नवंबर तक सबूतों के साथ एक्शन रिपोर्ट सौंपनी होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…
पूरी खबर पढ़ें →
#वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक फरार बयाना…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।