मार्च,2027 में पूर्ण होगा खिमलासा मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज कार्य, प्रमुख अभियंता ने पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह को प्रगति से अवगत कराया

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* खुरई -खिमलासा के खिमलासा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और इसका निर्माण कार्य मार्च, 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यह जानकारी मध्यप्रदेश लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को भेजे गए पत्र में स्पष्ट की है।
उल्लेखनीय है कि गत माह 9 अक्टूबर, 2026 को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रमुख अभियंता को पत्र लिख कर बताया था कि खुरई तहसील के खिमलासा मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। कार्य ऐजेन्सी द्वारा समयावधि में कार्य पूर्ण करने में रुचि नहीं लेने से आम जनता को आवागमन में अत्यधिक परेशानी हो रही है।
पत्र में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की थी। उक्त पत्र पर कार्रवाई करते हुए प्रमुख अभियंता मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग इंजी.
आर. एल.
वर्मा ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को भेजे गए प्रतिवेदन में बताया है कि लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग सागर अंतर्गत सागर जिले के खुरई-खिमलासा मार्ग एवं बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 996/4-5 समपार क्रमांक-6 में निर्माणाधीन आर.ओ.बी के सबस्ट्रक्चर अंतर्गत 25 में से 23 पूर्ण, 02 सबस्ट्रक्चर का कार्य प्रगतिरत् है एवं सुपरस्ट्रक्चर अंतर्गत 51 प्री-कॉस्ट गर्डर पूर्ण किये जा चुके हैं।
16 गर्डर की लॉचिंग पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष गर्डर की लांचिग का कार्य प्रगतिरत् है। गर्डर लाचिंग उपरांत बैंक स्लैब का कार्य कराया जावेगा।
बीना तरफ 59.40 मी. बॉक्स पूर्ण किया जा चुका है।
सागर तरफ 90.00 मी. की आर.ई.
वॉल तथा सागर तरफ 650.00 मी. बीना तरफ 75.00 मी.
एवं खिमलासा तरफ 1075.00 मी. में से 225.00 मी.
सर्विस रोड पूर्ण की जा चुकी है। कार्य की भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत है।
प्रमुख अभियंता ने पत्र में बताया है कि आर.ओ.बी. के जंक्शन पोर्शन को प्रॉपर रेडियस, स्मूथ कर्व एवं वाईडनिंग करने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है।
इस हेतु कार्य की पुनरीक्षित संयुक्त जीएडी. (Revised General Arrangement Drawing) दिनांक 14.07.2026 को मुख्य अभियंता लो.नि.वि.
सेतु परिक्षेत्र भोपाल द्वारा अनुमोदित की गई है। पुनरीक्षित संयुक्त जीएडी सुधार उपरांत अनुमोदन हेतु दिनांक 06.10.2026 द्वारा उप मुख्य अभियंता (गति शक्ति) जबलपुर की ओर प्रेषित की गई है जिसका अनुमोदन अपेक्षित है।
पत्र में बताया गया है कि उक्त निर्माण कार्य 31.03.2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







