पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी का राजनीति में उतारने का ऐलान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने सक्रिय राजनीति में भूमिका निभाने के संकेत दिए हैं। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 23वें दिन अशोकनगर में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया।
इस दौरान अमृता राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बिजली, पानी, शिक्षा, खाद और पेंशन जैसी समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं उन्हें अपनी परेशानियां बताती हैं तो वह सोचती हैं कि इन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए।
भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोग 20-25 साल से फूल को वोट दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। राम मंदिर और मुफ्त अनाज के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
अमृता राय ने कहा कि वह जनता और दिग्विजय सिंह के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेंगी। उनके इस भाषण के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (274), अयोध्या। पटेल प्रगति समिति, अयोध्या द्वारा आयोजित पटेल समाज सम्मान समारोह एवं स्नेह…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना के विकास और आवागमन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।