Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahasamund

महासमुंद ( छत्तीसगढ़)l बसना में खादी ग्रामोद्योग की भूमि के क्रय विक्रय पर उठे सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग: महेंद्र साव

21 Nov 2026, 03:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महासमुंद ( छत्तीसगढ़)l बसना में खादी ग्रामोद्योग की भूमि के क्रय विक्रय पर उठे सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग: महेंद्र साव - महासमुंद, छत्तीसगढ़

*रिपोर्टर हेमन्त तांडी*

*महासमुंद (छत्तीसगढ़) | बसना में खादी ग्रामोद्योग की भूमि के क्रय-विक्रय पर उठे सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग:महेंद्र साव*

*पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप*

बसना :- स्थित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय से जुड़ी भूमि के क्रय-विक्रय मामले को लेकर शिकायत सामने आई है। वार्ड नंबर 10, बसना के निवासी आवेदक महेंद्र साव ने कलेक्टर महासमुंद और cm हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कर आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें खसरा नंबर 150/1(ग) और 150/1(घ) (रकबा 15,715 वर्ग फीट) की भूमि के सौदे की उच्च स्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच कराने की माँग तथा जांच पूरी होने तक क्रय-विक्रय और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला आइये जानते है?
आवेदन में दिए गए विवरण के अनुसार:-
सौदे का विवरण: खादी ग्रामोद्योग कार्यालय बसना की परिवर्तित भूमि (खसरा नंबर 150/1(ग), 150/1(घ), रकबा 15,715 वर्ग फीट) को ग्राम सेवा समिति रायपुर के मंत्री अजय तिवारी द्वारा बसना निवासी अनीस फुलारा (पिता हाजी अब्बा अहमद फुलारा) को 400 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से लगभग 62,86,123 रुपये में विक्रय किया गया बताया गया है।

कोटेशन और आवेदक: आवेदन के मुताबिक, भूमि क्रय के लिए बंद लिफाफा कोटेशन में चार आवेदन आए थे—अनीस फुलारा (400 रुपये/वर्ग फीट), नित्यानंद साहू (300 रुपये/वर्ग फीट), अब्दूल अली (211 रुपये/वर्ग फीट) और गजपती बढ़ई (200 रुपये/वर्ग फीट)।
सांठ-गांठ और संदेह के आरोप: शिकायतकर्ता द्वारा में आरोप लगाया गया है कि अन्य आवेदकों में नित्यानंद साहू भूमि संबंधी कार्य देखते हैं, जबकि अब्दूल अली और गजपती बढ़ई अनीस फुलारा की फर्म में मजदूरी करते हैं। आवेदक का दावा है कि इन लोगों के जरिए बंद लिफाफा कोटेशन डलवाकर और पूर्व में त्रुटि सुधार तथा पटवारी पंचनामा की प्रक्रिया के माध्यम से सांठ-गांठ व षड्यंत्रपूर्वक सौदा किया गया। साथ ही इश्तहार के दिन समाचार पत्रों के वितरण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
शिकायत में की गई प्रमुख मांगें
आवेदक ने मामले की सत्यता सामने लाने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच और कार्रवाई की मांग की है:-
उच्च स्तरीय जांच व रोक: मामले की उच्च स्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच चलने तक संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय व निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।
वित्तीय क्षमता व राशन कार्ड की जांच: कोटेशन देने वाले आवेदकों के पास प्रस्तावित राशि की उपलब्धता की जांच हो, और जिनके नाम से गरीबी रेखा (BPL) राशन कार्ड होने का उल्लेख किया गया है, उसकी जांच कर निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
कॉल डिटेल व दस्तावेजों की पड़ताल:- क्रय-विक्रय आवेदन से नामांतरण की अवधि तक संबंधित व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच करने तथा संलग्न दस्तावेजों (प्रस्ताव पत्र, त्रुटि सुधार शपथपत्रीय साक्ष्य, पटवारी पंचनामा और राशन कार्ड की छायाप्रति) के आधार पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपूरमधून मोठी बातमी समोर आली आहे. काल संध्याकाळी चंद्रपूर शहरातील मुलींच्या निरीक्षणगृहातून 6 अल्पवयीन मुली पळून गेल्या होत्या.
Chandrapur21 Nov

चंद्रपूरमधून मोठी बातमी समोर आली आहे. काल संध्याकाळी चंद्रपूर शहरातील मुलींच्या निरीक्षणगृहातून 6 अल्पवयीन मुली पळून गेल्या होत्या.

चंद्रपूरमधून मोठी बातमी समोर आली आहे. काल संध्याकाळी चंद्रपूर शहरातील मुलींच्या निरीक्षणगृहातून 6 अल्पवयीन मुली पळून गेल्या होत्या.…

पूरी खबर पढ़ें →
आजाद चौक की ऑयल पेंट दुकान में भीषण आग, निगम के दमकल अमले ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू रात 9:09 बजे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, छह राउंड पानी की बौछार से
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa21 Nov

गढ़वा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म के नाम पर अधिक वसूली करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

गढ़वा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म के नाम पर अधिक वसूली करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई उपायुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
कुठला बस्ती रोड पर फूटी पेयजल पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद कटनी। शहर के कुठला बस्ती रोड पर पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइ
हादसे में घायल हुए पति की भी इलाज की दौरान हुई मौत, पत्नी की मौके पर ही हो गई थी मौत। खेत में जल रही पराली के चलते हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा
error: Content is protected !!