Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

शाहपुरा में फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर पहुंचे नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इशाक, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

26 Nov 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शाहपुरा में फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर पहुंचे नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इशाक, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह - BHILWARA, राजस्थान

अनुशासन, प्रतिबद्धता और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश, करीब 50 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

शाहपुरा। स्थानीय ईदगाह मैदान पर संचालित फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बियर्ड चैंपियन डॉ. मोहम्मद इशाक ने पहुंचकर प्रशिक्षु खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अभ्यास का महत्व समझाया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक एवं फुटबॉल कोच हबीब खान तथा रिटायर्ड एएसआई चिराग खान नेताजी भी मौजूद रहे। शिविर में क्षेत्र के करीब 50 खिलाड़ी फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अतिथियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मुकाबला भी आयोजित किया गया। मैच से पूर्व अतिथियों ने प्रिंसिपल सैयद सदाकत अली के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपने जीवन में अनुशासन एवं प्रतिबद्धता अपनाने का आह्वान किया।

अतिथियों ने "व्यसन मुक्त जीवन ही स्वस्थ जीवन है" का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने, खेल मैदान से जुड़ने, नियमित शारीरिक अभ्यास करने तथा अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने की अपील की।

इस दौरान एसडीपीआई पार्षद यूसुफ सिलावट, मानवाधिकार कार्यकर्ता शब्बीर आजाद, एडवोकेट ताज मोहम्मद, एनआरआई सत्तार खान, पूर्व खिलाड़ी बाबू खांजी, अध्यापक रफीक रंगरेज सहित कई वरिष्ठजन, फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे।

समाजसेवी सलीम खान ने दी निःशुल्क सेवा

कार्यक्रम के समापन के बाद समाजसेवी सलीम खान ने अपने ट्रैक्टर की सहायता से करीब एक घंटे तक ईदगाह मैदान की ड्रेसिंग कर मैदान को समतल एवं व्यवस्थित किया। उन्होंने यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की। शिविर व्यवस्थापकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवी सलीम खान की इस सराहनीय पहल के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में रंगोली बनाकर मनाया संविधान दिवस
Sikar26 Nov

महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में रंगोली बनाकर मनाया संविधान दिवस

महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में रंगोली बनाकर मनाया संविधान दिवस **श्रीमाधोपुर।** महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में…

पूरी खबर पढ़ें →
भोपालाव जी में आठ दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान जारी
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Nov

भोपालाव जी में आठ दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान जारी

भोपालाव जी। श्री श्री 1008 श्री बख़्त सिंह जोधपुर दरबार पशुपति महादेव नाथ एवं श्री श्री 108 श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!