Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस ने थाना व चौकी स्तर पर भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ।

26 Nov 2026, 10:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस ने थाना व चौकी स्तर पर भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ। - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )भारतीय संविधान दिवस पर जिला लघु सचिवालय रेवाड़ी स्थित सभागार में पुलिसकर्मियों सहित सभी कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के सभी थाना, चौकी व जिला पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी स्टाफ को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। भारतीय संविधान दिवस पर एडिशनल एसपी रेवाड़ी दीपिका अग्रवाल,आईपीएस द्वारा लघु सचिवालय रेवाड़ी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारत के संविधान और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई कि, ‘मैं भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सच्ची निष्ठा रखूंगा, जो विधि द्वारा स्थापित है तथा भारत की सार्वभौमिकता तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखूंगा तथा अपने कार्यालय के कार्य निष्ठा एवं ईमानदारी से तथा बिना भेदभाव के करुंगा।’ इस अवसर पर भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्यों पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अब्दुल कलाम को याद किया गया।

इस दौरान जवानों को संविधान दिवस के बारे मे बताया कि संविधान उनके संस्थापकों एवं निर्माताओं के आदर्शों व सपनों के मूल्यों का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान पारित किया गया, जिन्हें भारतीय लोकतंत्र का आधार कहा जाता है। इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। भारत में नए गणराज्य के संविधान का शुभारंभ 26 जनवरी 1950 को हुआ था और भारत अपने लंबे इतिहास में प्रथम बार एक आधुनिक संस्थागत ढांचे के साथ पूर्ण संसदीय लोकतंत्र बना। भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है। जिला रेवाड़ी के प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਲੈਂਜ ਪਾਉਣ ਦਾ ਕੈਂਪ
Faridkot26 Nov

ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਲੈਂਜ ਪਾਉਣ ਦਾ ਕੈਂਪ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में फोर्टिफाइड चावल गबन मामले में बड़ा एक्शन, भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के चार पार्टनर्स पर FIR 31 ट्रकों के 21,765 बोरे यानी 10,797.18 क्विंटल चावल की अफरातफरी का आरोप,
जिला परिषद् के उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के हितेश्वर कुमार निर्वाचित हितेश्वर कुमार को मिले 22 मत,भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को मिले 13 मत
Didwana-Kuchaman26 Nov

जिला परिषद् के उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के हितेश्वर कुमार निर्वाचित हितेश्वर कुमार को मिले 22 मत,भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को मिले 13 मत

डीडवाना-कुचामन, जिला परिषद् के उप प्रमुख पद के निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी हितेश्वर कुमार निर्वाचित…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman26 Nov

33 रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 8 दिसंबर से

डीडवाना-कुचामन, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रिक्त एवं नवसृजित कुल 33 उचित मूल्य दुकानों (राशन की…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान दिवस के सुअवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया गया l
Gaya26 Nov

संविधान दिवस के सुअवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया गया l

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!