Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में यूट्यूबर यश महेश्वरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज*

28 Nov 2026, 11:15 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में यूट्यूबर यश महेश्वरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज*

रिपोर्टर साहिल राज वंदे भारत

*भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर के नेतृत्व में महिला नेताओं ने कोतवाली थाने में की थी शिकायत*

*विधायक निशा सिंह, विधान पार्षद शीला प्रजापति सहित भाजपा की कई महिला नेत्रियां शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं कोतवाली थाना*

*महिलाओं की गरिमा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : प्रीति शेखर*

*आपत्तिजनक वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग*

पटना, 26 नवंबर। बिहार की महिलाओं के विरुद्ध कथित रूप से अभद्र, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में यूट्यूबर एवं कॉमेडियन यश महेश्वरी (@Almostyash) के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर के नेतृत्व में भाजपा महिला नेताओं द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। महिला नेताओं ने संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यश महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार की महिलाओं को लक्षित करते हुए कथित तौर पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणियां की हैं। इन टिप्पणियों से महिलाओं की गरिमा, सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। भाजपा महिला नेताओं ने कहा कि मनोरंजन, हास्य और व्यंग्य के नाम पर किसी को भी महिलाओं का अपमान करने की छूट नहीं दी जा सकती।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 75, 79, 351 और 352 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66डी सहित अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में संबंधित वीडियो, यूआरएल, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा उनकी विस्तृत जांच करने का भी अनुरोध किया गया है।

प्रीति शेखर ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसका उपयोग कानून और सामाजिक मर्यादा के दायरे में होना चाहिए। स्वस्थ हास्य और आलोचना का कोई विरोध नहीं है, लेकिन किसी राज्य की महिलाओं को निशाना बनाकर अपमानजनक टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है। बिहार की महिलाओं का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा,विधायक निशा सिंह, विधान पार्षद शीला प्रजापति, विधायक संगीता कुमार, चंचल सिंह, चेतना झांब, संगीता सिंह, सरोज जायसवाल, आशा किरण, शांति जायसवाल,शशि बलदिहार,कुमारी वसुधा और वीणा सिंह सहित भाजपा की कई महिला नेत्रियां एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया l
Gaya28 Nov

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत आमस बाजार में घटित लूट कांड, आमस थाना कांड संख्या 450/26के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 28.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा आमस थाना अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →
कठूमर पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम लहराया, भूपेन्द्र गुर्जर बने प्रधान, रेखा मीणा उप प्रधान
Alwar28 Nov

कठूमर पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम लहराया, भूपेन्द्र गुर्जर बने प्रधान, रेखा मीणा उप प्रधान

हेडलाइन: कठूमर पंचायत समिति में कांग्रेस का कब्जा: भूपेंद्र गुर्जर बने प्रधान, रेखा मीणा उपप्रधान निर्वाचित; सांसद संजना…

पूरी खबर पढ़ें →
वन स्टॉप सेंटर ने अज्ञात महिला को बेहतर इलाज के लिए कोइलवर में कराया भर्ती, बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
Kaimur (Bhabua)28 Nov

वन स्टॉप सेंटर ने अज्ञात महिला को बेहतर इलाज के लिए कोइलवर में कराया भर्ती, बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

वन स्टॉप सेंटर ने अज्ञात महिला को बेहतर इलाज के लिए कोइलवर में कराया भर्ती, बाल विवाह के…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम भारती महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 200 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी
Kaimur (Bhabua)28 Nov

ग्राम भारती महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 200 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

ग्राम भारती महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित, 200 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
किसान पंचायत के महामंत्री विवेक पांडे का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत, तीन विकासखंडों के सहकारी जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार
Mahrajganj28 Nov

किसान पंचायत के महामंत्री विवेक पांडे का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत, तीन विकासखंडों के सहकारी जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार

फरेंदा में विधानसभा एवं तहसील स्तरीय सहकारी जनप्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा किसान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!