Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

किसान पंचायत के महामंत्री विवेक पांडे का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत, तीन विकासखंडों के सहकारी जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार

28 Nov 2026, 06:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसान पंचायत के महामंत्री विवेक पांडे का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत, तीन विकासखंडों के सहकारी जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

फरेंदा में विधानसभा एवं तहसील स्तरीय सहकारी जनप्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

किसान पंचायत के महामंत्री विवेक पांडे का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत, तीन विकासखंडों के सहकारी जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार

फरेंदा /महराजगंज।
विकासखंड फरेंदा के सभागार में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को विधानसभा एवं तहसील स्तरीय सहकारी जनप्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें फरेंदा, बृजमनगंज और धानी विकासखंड की सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं किसान प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश किसान पंचायत के महामंत्री श्री विवेक पांडे उपस्थित रहे। इस दौरान बी-पैक्स महुआ महुवी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संगोष्ठी में किसान पंचायत के उत्तरी मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश चौधरी, संयोजक श्री गुलाब चौरसिया सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान पंचायत के उत्तरी मंडल अध्यक्ष श्री राम नारायण पांडे ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अबू हरेरा, श्री विशंभर चौधरी, श्री राम विलास यादव, श्री बाबूलाल सहित अनेक सहकारी जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के दौरान सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसान हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में तीनों विकासखंडों की सहकारी समितियों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं किसान प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 62 लाख) के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, त
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह
Kheri28 Nov

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
Kheri28 Nov

खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!