अणु किरण लेडीज क्लब ने 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे जूते-मोजे और पुस्तकें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर — दुर्गालाल बोहरा
रावतभाटा। अणु किरण लेडीज क्लब की ओर से शनिवार प्रातः 11 बजे ग्राम भैंसरोड़गढ़ स्थित सांखला का ढूंढा विद्यालय में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते, मोजे तथा हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय की पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को फल एवं अल्पाहार भी वितरित किया गया।
इस संबंध में पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि क्लब की चेयरपर्सन पूनम ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में वरिष्ठ सदस्य उषा सूर्यप्रसाद, पवंजा श्रीनिवास, कौशल्या पटेल, शैली गुप्ता एवं रमा सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। क्लब सचिव चेतना रणधिरे सहित कमेटी सदस्य ऋचा शर्मा, शानू खान, रिया, पूजा धर्मा, सीमा पवार, प्रभा मेहरा एवं सीमा दुबे ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर पार्षद मनीष गिरी एवं गुप्ता बूट हाउस के प्रदीप गुप्ता का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्लब की चेयरपर्सन पूनम ओझा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने के साथ उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों की हरसंभव मदद के प्रयास जारी रहेंगे।
अणु किरण लेडीज क्लब एवं अणु शक्ति कमेटी की सदस्याओं ने इस सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए सेवा, सहयोग एवं समर्पण का संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता जैन एवं राधा कुमारी ने क्लब की सभी सदस्याओं तथा पार्षद मनीष गिरी का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बल्लारपुर, 26 नवंबर 2026 : वंचित बहुजन आघाडी, वंचित बहुजन महिला आघाडी, भारतीय बौद्ध महासभा और समता सैनिक…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से परेशान मतदाताओं को मिलेगा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तिजारा पंचायत समिति में अप प्रधानी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मारी बाजी और उप प्रधान पद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।