Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Palwal

राजू पार्षद को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पलवल जिले का ओबीसी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयों का तांता, ओबीसी समाज में खुशी की लहर

30 Nov 2026, 01:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजू पार्षद को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पलवल जिले का ओबीसी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयों का तांता, ओबीसी समाज में खुशी की लहर - Palwal, हरियाणा

भूप सिंह सैनी रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़
होडल, पलवल। राजू पार्षद को भारतीय जनता पार्टी का पलवल जिला ओबीसी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर होडल एवं पलवल क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उनकी नियुक्ति पर होडल विधायक हरेंद्र रामरतन सहित भाजपा नेताओं, नगर परिषद के पार्षदों एवं ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र रामरतन, पलवल भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नगर परिषद होडल के सभी पार्षदों तथा ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी राजू पार्षद को नई जिम्मेदारी मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि राजू पार्षद को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति पार्टी के विश्वास और उनके सामाजिक कार्यों का सम्मान है।

उन्हें विश्वास है कि राजू पार्षद अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा ओबीसी समाज के हितों, अधिकारों और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर राजू पार्षद ने सभी नेताओं, पार्षदों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे।

वे ओबीसी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और समाज की एकता एवं विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। समाज के लोगों ने राजू पार्षद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में रामपाल को लेकर विवादित बयानों और धार्मिक मुद्दों के बीच भगवती मानव कल्याण संगठन ने उनके खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उप
चंद्रपुर में अनूठा सत्कार: ‘मन की बात’ व जनसेवा के चित्रों से सुसज्जित विशेष शॉल भेंट कर डॉ. सुधीर मुनगंटीवार का भव्य अभिनंदन
Chandrapur29 Nov

चंद्रपुर में अनूठा सत्कार: ‘मन की बात’ व जनसेवा के चित्रों से सुसज्जित विशेष शॉल भेंट कर डॉ. सुधीर मुनगंटीवार का भव्य अभिनंदन

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री रमेश कुमार अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष,‌ सिरोही पद पर नियुक्त हुए |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड
Sirohi29 Nov

श्री रमेश कुमार अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष,‌ सिरोही पद पर नियुक्त हुए |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड

अखिल भारतीय मजदूर संगठन ट्रेडयूनियन में श्री रमेश जी बुद्धा लाल जी को सिरोही जिला अध्यक्ष पद पर…

पूरी खबर पढ़ें →
परिसीमन बिल के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी, लोकसभा में विरोध के लिए सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सपा के सभी 37 सांसद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज गोरखपुर में ₹502 करोड़ से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj29 Nov

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज गोरखपुर में ₹502 करोड़ से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!