Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Palwal

भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला के होडल आगमन पर सैनी समाज ने किया भव्य स्वागत

30 Nov 2026, 01:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला के होडल आगमन पर सैनी समाज ने किया भव्य स्वागत - Palwal, हरियाणा

भूप सिंह सैनी रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़ पलवल
होडल, पलवल। भारतीय जनता पार्टी के पलवल जिला अध्यक्ष विपिन बैसला के होडल आगमन पर सैनी समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सैनी समाज के गणमान्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में सैनी समाज होडल के प्रधान रोहतास सैनी, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन कैलाश सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोहतास सैनी ने कहा कि विपिन बैसला के नेतृत्व में पलवल जिले में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। सैनी समाज सदैव सामाजिक एकता, भाईचारे और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है।

समाज के सभी लोग मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। कैलाश सैनी ने भी विपिन बैसला का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति और आपसी भाईचारा सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में होडल एवं पलवल क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। विपिन बैसला ने सैनी समाज के सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। सैनी समाज के लोगों ने विपिन बैसला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में रामपाल को लेकर विवादित बयानों और धार्मिक मुद्दों के बीच भगवती मानव कल्याण संगठन ने उनके खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उप
चंद्रपुर में अनूठा सत्कार: ‘मन की बात’ व जनसेवा के चित्रों से सुसज्जित विशेष शॉल भेंट कर डॉ. सुधीर मुनगंटीवार का भव्य अभिनंदन
Chandrapur29 Nov

चंद्रपुर में अनूठा सत्कार: ‘मन की बात’ व जनसेवा के चित्रों से सुसज्जित विशेष शॉल भेंट कर डॉ. सुधीर मुनगंटीवार का भव्य अभिनंदन

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री रमेश कुमार अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष,‌ सिरोही पद पर नियुक्त हुए |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड
Sirohi29 Nov

श्री रमेश कुमार अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष,‌ सिरोही पद पर नियुक्त हुए |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड

अखिल भारतीय मजदूर संगठन ट्रेडयूनियन में श्री रमेश जी बुद्धा लाल जी को सिरोही जिला अध्यक्ष पद पर…

पूरी खबर पढ़ें →
परिसीमन बिल के विरोध में उतरी समाजवादी पार्टी, लोकसभा में विरोध के लिए सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सपा के सभी 37 सांसद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज गोरखपुर में ₹502 करोड़ से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj29 Nov

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज गोरखपुर में ₹502 करोड़ से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!