
महुली (सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र के महुली स्थित R.B.S क्लब के खेल मैदान पर संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य) ने की। बैठक में संत रविदास व संत गाडगे के समाज सुधार, समरसता व जनजागरण से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई। साथ ही 1 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रविदास जयंती समारोह की रूपरेखा तय की गई। 
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। सामाजिक समानता, भाईचारा व मानवता के संदेश को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को भव्य व अनुशासित बनाने के लिए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में तय किया गया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को संतों के विचारों से प्रेरणा मिलती है।
इनकी रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार), विशिष्ट अतिथि के रूप में राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज) व कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में रंजना चौधरी (ब्लॉक प्रमुख दुद्धी) की उपस्थिति प्रस्तावित है।
बैठक में ये रहे मौजूद
अध्यक्ष अवधेश कुमार कन्नौजिया, महामंत्री त्रिलोकी गुप्ता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा कुंदन कन्नौजिया, विवेक कुमार कन्नौजिया, दिलीप कुमार कन्नौजिया, सत्यनारायण कन्नौजिया,मनोज भारती, वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, रविशंकर कन्नौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया, दिलगज राम कन्नौजिया, शारदा प्रसाद कन्नौजिया, बुधनाथ कन्नौजिया, अरुण गुप्ता, मुकेश कुमार कन्नौजिया,श्याम बिहारी कन्नौजिया सहित ,मनोज कुमार कन्नौजिया,नीरज कुमार कन्नौजिया,राजकपूर कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।







