
आगामी नवदुर्गा उत्सव एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते पुलिस थाना मक्सी पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल व नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र चौरसिया द्वारा समस्त आयोजकों की ली गयी बैठक । गरबा आयोजको को दिए गए गरबा पंडालों की सुरक्षा संबंधी एवम अन्य आवश्यक दिशा निर्देश।
शाजापुर/मक्सी आज दिनांक 29.09.24 को आगामी नवदुर्गा उत्सव व कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते जिले के नवदुर्गा गरबा उत्सव आयोजित करने वाले समस्त गरबा आयोजकों की कस्बा पुलिस थाना मक्सी पर बैठक ली गई। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल , नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र चौरसिया,एसडीओपी श्री गोपाल सिंहचौहान, थाना प्रभारी मक्सी भीम सिंह पटेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी तथा गरबा समिति के आयोजक, पत्रकार गण एवं मुस्लिम समाज के सदस्य उपस्थित रहे। 








