

🚨 “ऑपरेशन सवेरा” का बड़ा वार: गागलहेड़ी पुलिस ने 205 ग्राम चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दबोचा, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस 🚨
जनपद सहारनपुर में नशे के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत एक और बड़ी सफलता सामने आई है। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 205 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में तीनों जनपदों में नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिनांक 23.03.2026 को थाना प्रभारी अमित कुमार नागर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम माजरी से कैलाशपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 205 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान अली नवाज पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम उग्रहूं थाना गागलहेड़ी के रूप में हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना गागलहेड़ी में मु0अ0सं0 90/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस नशा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह चरस सहारनपुर शहर में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इसे आसपास के गांवों व मोहल्लों में बेचने की योजना थी, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते उसका यह मंसूबा पूरा नहीं हो सका।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें जुआ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि वह लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा है।
इस कार्रवाई में थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक शिवकुमार, कांस्टेबल रंजीत कुमार, सुशांत कपिल और विक्रांत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें।











