A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑप्रेशन सिन्दूर की वीरगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा भारत माता के वीरो को दी श्रद्धांजलि l

“ऑपरेशन सिंदूर” की वीरगाथा को समर्पित तिरंगा यात्रा, भारत माता के वीरों को दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय जवानों की वीरता को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों ने भाग लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।यात्रा की शुरुआत भारत के वीर शहीदों को नमन करते हुएदेशभक्ति के नारों—“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” भारत का सैनिक जिंदाबाद वीर बलिदानी अमर रहे भैया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद”—के गगनभेदी घोष के बीच लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे देश की शान में कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। यात्रा का मार्ग प्रमुख नूतन नगर कालीबाड़ी से निकलकर शहीद भगत सिंह चौक तक आकर तिरंगा यात्रा समापन किया गया इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की साहसिकता और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक है। यह अभियान न केवल आतंक के ठिकानों को ध्वस्त करने वाला था, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश था कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।” उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता को सेना के प्रति सम्मान और गर्व की भावना बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि जवान ही हमारी सीमाओं के रक्षकहैंइसअवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने हाथों तिरंगे लेकर देशभक्ति नारे के साथ मार्च किया और सैनिकों के बलिदान को याद कियाआज का दिन केवल विजय का उत्सव नहीं है, बल्कि उन वीर जवानों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे मिशनों से यह प्रमाणित होता है कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध सख्त और निर्णायक रुख अपनाता है। तिरंगायात्रा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान गाकर किया गया आज के तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता पूर्व महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग हीरा यादव अभिषेक कुमार महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता कुंदन सिंह सुनील रविदास राखी अग्रवाल इंदू प्रजापति मधु कुमारी ललिता देवी वृंदा देवी कुंती देवी नमिता देवी निर्मला देवी पुष्पा देवी सुनीता अग्रवाल उषा आर्य मिर्जा अग्रवाल सविता तर्व रिंकी देवी सुधा रानी मंजूषा देवी उषा देवी ललिता बरनवाल ज्योति देवी चिंता देवी सुमित्रा देवी संसू देवी शिवली देवी अनीता देवी उषा देवी विनीता देवी सुनीता देवी जयमाला देवी रेखा देवी सुनैना देवी सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होगा तिरंगा यात्रा शामिल हुए

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न

Back to top button
error: Content is protected !!