
चित्रकूट 6 सितंबर 2024
कमिश्नर एवं डीआईजी महोदय द्वारा जनपद चित्रकूट में मा0 उपराष्ट्रपति भारत के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जगद्गगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में माननीय उपराष्ट्रपति भारत के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आरोग्यधाम में बने हेलीपैड व हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल वीआईपी मार्ग तक का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात जगद्गगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर में आयोजित
कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिला अधिकारी वित एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम. उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।