
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा केतार बाजार से मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। गया साह के घर के पास स्थित इस मार्ग पर लंबे समय से नाली का गंदा पानी सड़क पर भरकर करीब एक फीट तक जमा हो जाता है,
जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु जग जननी मां चतुर्भुजी मंदिर जाते हैं,लेकिन पानी भरे रहने के कारण लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है।
जिससे आस्था पर गहरी चोट पहुंचाई जा रही है,इस कीचड़ युक्त पानी से गुजरने पर आखिरकार मजबुर कौन कर रहा है,लापरवाही किसकी है,वहीं गंदगी और दुर्गंध के कारण संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है, कुछ समय पहले तक इस समस्या को लेकर समाजसेवी और स्थानीय नेता आवाज उठाते दिखते थे,लेकिन अब सभी मौन हैं।
जिसके चलते प्रशासन की भनक तक नहीं है, आखिरकार प्रशासन कब तक चुप बैठेगी, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे महापर्वों के अवसर पर भी इस मार्ग की सफाई या नाली की निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि छठ पर्व से पहले सड़क की साफ-सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। खबर लिखे जाने तक प्रशासन स्थल तक नहीं पहुंची थी|





