A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया निरीक्षण

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी विशाख जी ० द्वारा डीडीयू चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया । प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम हरिओम शर्मा ने बताया कि चार मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कराया है । वर्तमान में बुनियाद का कार्य पूरा गया है एवं कार्य को दिसम्बर 2025 तक पूरा करना है । उन्होंने बताया कि उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेज दिया गया है । पीएम यूपीआरएनएन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 32 रुपये डीडीयू में 18,000 वर्ग मीटर में बनने वाले 100 बेड के चार मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक में कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं होंगी । इसमें 20 बेड आईसीयू के होंगे । जिसमें चार बेड पीडियाट्रिक के लिए रिजर्व किए गए हैं । आइसोलेशन वार्ड में 30 , आइसोलेशन रूम में 12 बेड होंगे । इसके साथ ही 4 बेड की डायलिसिस , 6 बेड का एमसीएच और 10 बेड की इमरजेंसी होगी । आपरेशन थिएटर में दो ओटी टेबल होगी । जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक को गुणवत्तापरक ढ़ंग से समयसीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

Back to top button
error: Content is protected !!