

गोण्ड सभ्यता के महानायकों के जीवनगाथा पर आधारित प्रसंगों की 12 से 14 दिसम्बर को खिमलासा में होगी प्रस्तुति।
सागर 10 दिसम्बर 2025
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से सागर जिले के खिमलासा में 12 से 14 दिसम्बर 2025 तक सायं 6ः30 बजे से खिमलासा के दशहरा मैदान में गोण्ड सभ्यता के महानायकों की गाथाओं का नृत्य नाट्य के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर 2025 को सायं 6ः30 बजे से राजा पेमलशाह की गाथाओं पर आधारित नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके निर्देशक श्री रामचन्द्र सिंह तथा संगीतकार मिलिन्द त्रिवेदी होंगे। इसी प्रकार 13 दिसम्बर 2025 को सायं 6ः30 बजे से राजा हीराखान सिंह की गाथाओं पर आधारित नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके निर्देशक श्री नवीन सिंह एवं संगीतकार कुलदीप सार्वा होंगे। इसी प्रकार 14 दिसम्बर 2025 को सायं 6ः30 बजे से वीरांगना रानी दुर्गावती की गाथाओं पर आधारित नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके निर्देशक रामचन्द्र सिंह एवं संगीतकार किशन राय होंगे।



