A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

जय धरती मां फाउंडेशन यु एन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

*कतरास* : जय धरती मां फाउंडेशन धनबाद, झारखंड ने पिछले 15 वर्षों से समर्पित भावना से एक करोड़ पौधारोपण महा अभियान में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई तथा धरती को हरा भरा रखने हेतु लाखों पौधे लगाए। धरातलीय स्तर पर उनके इस कार्य को देखते हुए
यु एन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने जय धरती मां फाउंडेशन को अब तक 317600 पौधे लगाने के उपलक्ष्य मे डॉ अविनाश दी सुकांदे सी.ओ एवं इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रोफेसर बुहारी इशाह इंटरनेशनल को० फाउंडर ऑफ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए अपने लक्ष्य एक करोड़ पौधारोपण महा अभियान को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए शुभकामना एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहन दी।

इस दौरान मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक- रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक- रंजीत कुमार, जिला सचिव- सहदेव महतो, जिला जनजातीय पदाधिकारी- सुधीर हेंब्रम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी- मोहम्मद शमशेर अली, जिला सह सचिव -सुरेश हरि, जिला प्रबंधक रामकुमार जिला अध्यक्ष – अनिल केवट, जिला उपाध्यक्ष – भोला साहनी, विशिष्ठ सलाहकार – शंकर किशोर महतो, सत्येंद्र चौहान एवं हजारों सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया। जय धरती मां फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य धरती को हरा भरा बनाना और बचाना है।

Back to top button
error: Content is protected !!