
सवाल अखिर जिम्मेदार कौन?….
धनबाद के झरिया इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
लोदना थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया नंबर 10 स्थित लोदना 8 नंबर में आज तेज बारिश के बीच एक जर्जर और खाली पड़ा आवास अचानक ढह गया। हादसे के समय 6 से 7 मासूम बच्चे बारिश से बचने के लिए उसी मकान में छिपे हुए थे, जो मलबे में दब गए।
सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से जेसीबी मशीन लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन इस दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को 108 एंबुलेंस से शहीद निर्मल महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इधर, स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन खंडहरनुमा मकानों को गिरा दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
घटना की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक रागिनी सिंह SNMMCH पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसे जर्जर मकानों की अनदेखी होती रहेगी।






