
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 21 मार्च 2026
===-: कल शुक्रवार 20 मार्च को चांद दिखाई देने के बाद आज शनिवार 21 मार्च को पूरे देश भर में ईद का त्योहार खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। ईद का यह पवित्र त्योहार अल्लाह का शुक्रिया अदा करने भारचारे और जरूरतमंद लोगों की सहायता का अवसर भी होता है। रमजान के पूरे महिनें में रोजे रखने के बाद जब चांद दिखाई पड़ जाता है, तब ईद का यह त्योहार मनाया जाता है। ईद कए दिन सुबह जल्दी उठकर ईद की नमाज अदा की जाती है। ईद के साथ ही रोजों का सिलसिला भी खत्म हो जाता है।।इस्लामिक मान्यता के अनुसार रमजान का यह पूरा महिना अत्यंत पवित्र माना जाता हो। माना जाता है कि रमजान के दौरान ही पहली बार कुरान शरीफ आई थी। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद के मक्का मदीना आने के बाद से ही ईदुल फितर मनाये जाने की यह परंपरा शुरू हुई थी। ईद के अवसर पर घरों में स्वादिष्ट मीठे पकवान बनाए जाते हैं। ईद पर सेवइयां का खास महत्व होता है।।मिठाई से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। बच्चों परिजनों अपनों को ईद की मुबारक दी जाती है। इस दिन लोग एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारक देते हैं। ईद पर दान का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे दिल से रमजान के महिने में रोजे रखने से अल्लाह खुश होते हैं, रहमत बरसाते हैं। ईद के दिन लोग साफ सुथरे कपड़े पहनते हैं। मस्जिदों ईदगाहों मे पहुंचकर नमाज अदा करते हैं। नमाज के बाद परिवार रिश्तेदारों दोस्तों के साथ मिलकर आपस मे खुशियां बांटते हैं। एक दूसरे को मिठाईयां तोहफे देकर ईद की मुबारक दी जाती है। ईद का यह त्योहार आपसी भाईचारा खुशी का संदेश देता है।






