अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

नागपुर महानगरपालिका चुनाव मतदान 15 जनवरी और मतगणना 16 जनवरी 2026 को होगी

मतगणना जोनवार दस स्थानों में की जायेगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
मंगलवार 06 जनवरी 2026, नागपुर
=========> नागपुर महानगरपालिका चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही मनपा प्रशासन मतदान और मतगणना संपन्न कराने की तैयिरियों में लग गया है। नागपुर महानगरपालीका चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी और मतगणना का कार्य 16 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान के पश्चात मतगणना महानगरपालिका के दसों जोन में होगी। महानगरपालिका चुनाव में कुल 900 उम्मीदवार चुनाव मैदान मुकाबला कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 3004 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों की जानकारी महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। चुनाव लड़ने वालै प्रत्याशियों की जानकारी भी बेबसाइट पर उपलब्ध है। जोन स्तर पर आचार संहिता कक्ष की भी सथापना की गई है। जानकारी के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई है। मतदान के लिए वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की सहायता के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। महानगर पालिका चुनाव के विषय में जानकारी देने हेतु आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी डाॅ• अभिजीत चौधरी जी की अध्यक्षता में महानगर पालिका मुख्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कि राजनीतिक दलों को चुनाव से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। महानगरपालिका चुनाव मतगणना निम्नलिखित स्थानों पर 16 जनवरी 2026 को संपन्न कराई जायेगी-: (1)- लक्ष्मीनगर जोन- गंगाधर फड़नवीस क्रीड़ा संकुल, विवेकानंद नगर । (2)- धरमपेठ जोन- सेंट फ्रांसिस डी सेल्स काॅलेज, सेमिनरी हिल्स। (3)- हनुमान नगर जोन- ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, क्रीड़ा चौक। (4)- धंतोली- सामुदायिक भवन , रेलवे विभाग, अजनी कालोनी, वंजारी नगर। (5)- नेहरू नगर- राजीव गांधी सभागृह, न्यु नंदनवन, पानी की टंकी के पास। (6)- गांधीबाग जोन- नागपुर सुधार प्रनयास कर्मचारी सांस्कृतिक सभागृह नागरोड , गणेश नगर। (7)- सतरंजीपुरा जोन- द नागपुर टिंबर मर्चेंट एसोसिएट। (8)- लकड़गंज जोन- विनायकराव देशमुख हाईस्कूल एवीजी लेआउट लकड़गंज। (9)- आसीनगर जोन- डाॅ• बाबासाहेब अंबेडकर सभागृह ठवरे कॉलोनी। (10) मंगलवारी जोन- अण्णासाहब गुंडेवार महाविद्यालय।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!