A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पीलीभीत में भाकियू टिकैत ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट  के लिए ट्रैक्टर द्वारा तिरंगा मार्च निकाला।

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारी सुबह अपने ट्रैक्टर लेकर मंडी समिति परिसर में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर मार्च निकाला। ओवरब्रिज होते हुए मार्च छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पर पहुंचा। यहां पर सभी ट्रैक्टरों को खड़ा कर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल ही कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर भी जमकर नारेबाजी की गई। । इसके बाद मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को दिया। कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस काफी सतर्क रही। भारी संख्या में पुलिस उनके साथ चलती रही।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष स्वराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, नेमचंद वर्मा, प्यारेलाल वर्मा, वीरपाल, धर्मेंद्र कुमार, गुरजीत सिंह, आकाश आदि कई कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!