
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में कुछ कमी हो रही है। लेकिन देर रात से यहां भारी हो रही है। गुरुवार की सुबह भी बारिश होने से यहां के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। हालांकि ज्यादातर स्कूलों की तरफ देर में छुट्टी का मैसेज मिलने की वजह से काफी बच्चे भीगते हुए स्कूलों में पहुंचे। लेकिन छुट्टी होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा। यहां बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है जिसमें मौसम भी बिल्कुल ठंडा हो गया है। लोगों को अब गर्मी से भी राहत मिलने लगी है।
जलमग्न हैं शहर के 15 से ज्यादा घाट
यहां दोनों नदियो गंगा और यमुना पिछले एक सप्ताह में बहुत तेजी से बढ़ी हैं। फाफामऊ से संगम की तरफ जाने वाले नदी के किनारे वाली सड़क भी पूरी तरह से डूब गई। श्मशान घाटों भी पानी में डूब चुके हैं। ऐसे में स्थितियां यह हो गई हैं कि शवों का अंतिम संस्कार सड़क पर करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में अलर्ट किया गया है। वहां टीमें भी लगाई गई हैं।






