
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 21 मार्च 2026
===-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे रायपुर रेल मंडल के तहत हथबंद भाटापारा रेल सेक्शन मे रोड अंडर ब्रिज कार्य चल रहा है। इसके कारण बिलासपुर- रायपुर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन तक चलने वाली छह ट्रेनें 22 मार्च 2026 को और दो मेमू ट्रेनें 23 मार्च 2026 को रद्द रहेंगी। गोंदिया- झारसुगुड़ा- गोंदिया रेलवे-स्टेशन के बीच चलने वाली जेडी मेमू पैसेंजर ट्रेन 22 मार्च रविवार को आधे रास्ते तक चलाई जायेगी। दपूम रेलवे रायपुर रेल मंडल के हथबंद भाटापारा रेल सेक्शन के मध्य लेवल क्रासिंग- 389 पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के आखिरी कड़ी में गर्डरों के डी लॉचिंग के लिए ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक लिया जा रहा है। 22 मार्च रविवार को ट्रेन 68728 रायपुर- बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 22 मार्च रविवार को ट्रेन 68733 गेवरारोड- बिलासपुर पैसेंजर रद्द। 22 मार्च रविवार को ट्रेन 68719 बिलासपुर- रायपुर पैसेंजर रद्द। 22 मार्च रविवार को ट्रेन 58203 कोरबा- रायपुर पैसेंजर रद्द। 22 मार्च रविवार को ट्रेन 58206 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द। 23 मार्च सोमवार को ट्रेन 58202 रायपुर- बिलासपुर पैसेंजर रद्द। 22 मार्च रविवार 2026 को झारसुगुड़ा- गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर 68862, बिलासपुर रेलवे-स्टेशन तक ही चलेगी। 22 मार्च रविवार को गोंदिया रेलवे-स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 68861- पैसेंजर बिलासपुर रेलवे-स्टेशन से शुरू की जायेगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन गोंदिया बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।






