
बलिया बैरिया।ब्लॉक संसाधन केंद्र बैरिया के परिसर में 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एक ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सचिवों और प्रधानाध्यापकों को विभागीय योजनाओं, प्रक्रियाओं तथा शासन की मंशा से अवगत कराते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ववलन बीडीओ बैरिया आदित्य कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज कुमार मिश्र, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का बैज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे आयोजन में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मु फहीम ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक विद्यालय सीधे ग्राम पंचायतों से जुड़े होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच बेहतर समन्वय से ही शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकती है। विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी बैरिया आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी और सहयोग सुनिश्चित किया जाए तो बच्चों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालयों का वातावरण स्वतः बेहतर होगा। उन्होंने शिक्षा को केवल विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधानों से विद्यालयों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतर होने से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा और प्रशिक्षण आवश्यक है। भरत प्रसाद गुप्त प्रभारी प्रधानाध्यापक कम्पोजिट बैरिया
ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नवाचार गतिविधियों, नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट रोकने और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की । सुनील कुमार सिंह ने गुरुजनों से बेहतर शिक्षण कार्य करने के साथ ही बच्चों को प्रेरित करने पर बल दिया। विद्यालयों में अच्छे वातावरण सृजित करने के लिए विकास खण्ड के 7 शिक्षकों पूनम गुप्ता, प्रवीण गौतम, अवनीश पांडेय, उमेश राय, वंदना सिंह, विनय वर्मा स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।मुख्य वक्ताओं में प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्ता, शिवजी सिंह, अरुण यादव, अखिलेश यादव , शिक्षक प्रदीप कुमार यादव, रामेश्वर उपाध्याय, पूनम गुप्ता रहे। अखिलेश पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, अनिल यादव, वंदना सिंह , नगर पंचायत बैरिया के सभासद राधे श्याम, मोहित कुमार, शमीम, लड्डू, मनोज कुमार, भरत जी राम सहित 250 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम नन्दन मिश्र मंटू द्वारा किया गया।











