

🟥 #ब्रेकिंग | सहारनपुर के सरदाहैड़ी गांव में बच्चों के झगड़े से फैला खूनी संघर्ष, कई घायल – पुलिस जांच में जुटी, “वंदे भारत” की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083 खबर का असर – वंदे भारत न्यूज़ की रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, पुलिस गश्त बढ़ी
सहारनपुर/फतेहपुर। जनपद सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम सरदाहैड़ी में जामुन तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना रविवार शाम की है, जब नाथी और उसके बेटों ने रिशभ, धर्मेंद्र, मघराज, सावन, अंशुल, प्रियंका, सोनी और संतोष पर अचानक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तुरंत पहुंची, मेडिकल और तहरीर के आधार पर जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया गया और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू की गई। SP ग्रामीण का बयान – “जांच निष्पक्ष होगी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई” घटना को लेकर सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SPRA) ने कहा:“ग्राम सरदाहैड़ी में दो पक्षों के बीच बच्चों के झगड़े से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है और घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”
🗞️ “वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़” ने इस घटना को प्रमुखता से उठाया और तत्काल प्रशासन को जगाने का काम किया।
खबर वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और घटनास्थल पर अतिरिक्त गश्त लगाई गई। ग्राम प्रधान से लेकर एसडीएम कार्यालय तक इस मामले की रिपोर्ट भेजी गई।
ग्रामीणों ने “वंदे भारत” की टीम का आभार जताया, जिन्होंने समय रहते पीड़ित पक्ष की आवाज शासन तक पहुंचाई।
📌 गांव में अभी भी तनाव, पर माहौल शांत
फिलहाल गांव में पुलिस की सतर्कता के चलते माहौल शांत है लेकिन ग्रामीणों में रोष है। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
🗞️ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – जनपक्ष की पत्रकारिता, ज़मीनी मुद्दों के साथ
📞 संपर्क: 8217554083










