

++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज ++++++++++

नागपुर मंगलवार 09 सितंबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार श्रीश्री रविशंकर जी के सानिध्य में आयोजित होने वाला महा रूद्र पूजन अब मानकापुर इनडोर स्टेडियम में विज्ञान भवन स्थल में आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम संबंधी परिस्थियों को देखते हुए यह स्थान परिवर्तन किया गया है। भकजन श्रद्धालुगण बिना किसी प्रकार की असुविधा के अब इस दिव्य आयोजन में पहुंच सकेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार महा रूद्र पूजन कार्यक्रम-10 सितंबर 2025 शाम को 05 से होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु भक्तगण सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन का दिव्य अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लाइव दर्शन की यह व्यवस्था 11 एवं 12 सितंबर 2025 को सुबह 08 बजे से लेकर दोपहर 12बजे तक रहेगा। महा रूद्र पूजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तगणों से इस दिव्य आयोजन में उपस्थित रहने की अपील की है।





