
पंजाब के लुधियाना में बीते रात करीब 10 बजे सतलुज दरिया में दो युवक बह गए। एक युवक की पहचान हो सकी जबकि दूसरे का अभी कुछ पता नहीं चला। देर रात तक गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे रहे। जानकारी मुताबिक सतलुज दरिया में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन करने ग
.
वापस लौटते समय दोनों को पाया लापता
उनके साथियों ने जब वापस लौटते समय अपने दो लोगों को लापता पाया तो उन्होंने शोर मचाया। इस बीच उन्हें शक हुई है कि उनके साथ आए युवक दरिया में बह गए है। लोगों ने थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों की सहायता से दरिया में उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया है।
फिलहाल एक युवक की पहचान किला मोहल्ला गली नंबर 1 इलाके के रहने वाले हर्ष मेहरा उर्फ बब्बू के रूप में हुई। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई। किसी को उसका नाम नहीं पता। बब्बू हौजरी फैक्ट्री शिवपुरी स्थित काम करता है। पता चला है कि वह सतलुज दरिया में बने पीर बाबा की दरगाह के पास से लापता हुआ है।







