A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

वैष्णव देवी के अर्धकुमारी के पास लैंड स्लाइड

डोंडा में बादल फटने से 04 की मौत, 10 घर बहे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज मंगलवार 26/08/2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार वैष्णव देवी में अर्धकुमारी के पास लैंड स्लाइड से कुछ लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार मौसम मे खराबी के कारण वैष्णव देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। श्री माता वैष्णव देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी साझा की है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक से बाढ़ की नौबत आ गई। जानकारी अनुसार बादल फटने से आए बाढ़ में करीब दस पंद्रह घर भी बह गए। जानकारी के अनुसार डोडा में चार लोगो की मौत भी हुई है। मौत किस एरिया मे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई हो। जानकारी के अनुसार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई सड़कें और रेल सेवाएं भी ठप्प हैं। जानकारी अनुसार डोडा मे लगातार हो रहे बारिश से मंगलवार को चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। डोडा के चहरवा नाला मे मंगलवार को बादल फटने के कारण पानी के साथ साथ मलवा भी बहकर आ गया। डोडा के भद्रवाह मे आज मंगलवार को बादल फटने से अचानक से आई बाढ़ ने गुप्त गंगा मंदिर को भी अपनी चपेट मे ले लिया ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!