A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी सफलता : कलेक्टर जमुना भिडे

लोकतांत्रिक तरीके से रखें बात, प्रशासन सहयोग के लिए सदैव तैयार : एसपी नरवरिया

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्रीमती भिडे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता ही प्रशासन की सबसे बड़ी सफलता है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आपसी समन्वय से ही जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों में दोनों विभाग मिलकर कार्य करें और छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लें। भीड़ की स्थिति में संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. नरवरिया ने कहा कि आमजन अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखें, प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। किसी भी शासकीय कार्यालय में अभद्र व्यवहार या उग्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ओरछा श्रीराम राजा मंदिर प्रांगण में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन या बैनर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध गतिविधियों, अवैध माइनिंग एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना एक सतत प्रक्रिया है, जिसे पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर, एसडीएम अशोक कुमार सेन, मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर स्वाति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!