A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवासमध्यप्रदेश

सद्भावना मंडल कर्मचारी कॉलोनी में फाग महोत्सव, छप्पन भोग व खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

देवास। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सद्भावना मंडल कर्मचारी कॉलोनी द्वारा फाग महोत्सव, छप्पन भोग एवं खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी और अंश जैन ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

भजन संध्या के दौरान खाटू श्याम बाबा के भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कर्मचारी कॉलोनी के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भजन संध्या का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में  मंडल के संयोजक संजीव खंडेलवाल,अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ,सचिव संजय तिवारी ,कोषाध्यक्ष संतोष सावंत,श्री अरविंद चौधरी,श्री राजू मलहोत्रा,श्री देवेंद्र शर्मा,श्री विनोद महेश्वरी,श्री भूपेश ठाकुर ,श्री जितेन्द्र जायसवाल,श्री बंटी चौधरी,श्री देव चौरसिया,श्री रोहित चौरसिया ,श्री हेमंत भार्गव,श्रीमती राखी झालानी ,श्रीमती स्वाति कुमार,श्रीमती ज्योति जायसवाल,श्रीमती नलिनी शर्मा,श्रीमती प्रशंसा यादव,श्री विशाल भारद्वाज,श्री मुन्ना जायसवाल,श्री अनंत जोशी,श्री कुलदीप वर्मा,श्री राहुल कुरील ,श्री मनीष पांड्या,श्री विपिन वैद्य,श्री आनन्द चौधरी एवं कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभार अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने माना।

Back to top button
error: Content is protected !!