महिलाएं हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं : काव्या सिंह
गोड्डा।
पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे “सशक्त पंचायत मैत्री अभियान” के तहत पथरगामा प्रखंड सभागार में महिला वार्ड सदस्यों को लगातार दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनर काव्या सिंह एवं मोहम्मद हैदर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान काव्या सिंह ने 73वें संविधान संशोधन, महिला प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध अवसर, लिंग आधारित सामाजिक संरचना, पितृसत्ता तथा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं, बस उन्हें अवसर और समर्थन की जरूरत है। बताया कि पारंपरिक कार्य विभाजन में पुरुषों की तुलना में महिलाएं कहीं अधिक कार्य करती हैं, फिर भी उन्हें अक्सर कमतर आंका जाता है। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं घर संभाल सकती हैं तो पंचायत भी कुशलता से चला सकती हैं। प्रशिक्षण में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, उनके सामने आने वाली सामाजिक और संरचनात्मक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मास्टर ट्रेनर मोहम्मद हैदर ने पंचायत के हितधारकों और उनके मूल्य तंत्र की समझ विकसित करने पर जोर दिया। जिससे पंचायतों में सुशासन को बढ़ावा मिल सके। प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किया और अभियान को प्रभावी व प्रेरणादायक बताया। अवसर पर पंचायती राज एसोसिएट भारत सरकार अमित जायसवाल, प्रखंड उप प्रमुख गायत्री कुमारी सहित महिला वार्ड सदस्य उपस्थित थी।
चुनार में देशज दिवस के अवसर पर सुरभि शोध संस्थान में एक शोभायात्रा निकाली गई
27/12/2025
दमखोदा (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर दमखोदा के विकासखंड सभागार में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं अन्य द्वारा द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया।
27/12/2025
चुनार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में द्वि दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन संपन्न
27/12/2025
श्री भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट ने पाठा के चूल्ही गांव में बांटे कंबल और खाद्यान्न सामग्री
27/12/2025
Sonbhadra news:विंढमगंज में टिप्पर–बाइक की भीषण टक्कर, 9वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल
27/12/2025
*आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही,94 हजार रुपये के कच्ची महुआ शराब व लाहन जब्त ।*
27/12/2025
*किसान परेशान, सरकार जल्द करे समाधान — मोक्ष कुमार प्रधान*
27/12/2025
राइस मिलोंएवं में बड़ी कार्रवाई* *तीन प्रकरणों में 6,694 बोरा धान एवं 15,470 बोरा चावल जब्त*
27/12/2025
भक्ति का सैलाब: पांढुरना से जामसांवली तक गूंजा ‘बजरंग बली’ का जयघोष; पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और जन-सेवा ने रचा नया इतिहास!
27/12/2025
बीरमगुड़ा गौशाला में गौमाता यज्ञ एवं 15 वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!