A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई, चाकूबाजी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 22.01.2026 को फरियादी द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.01.2026 को शाम करीब 07:30 बजे यूटीडी के पीछे वाले गेट के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे शराब के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से हमला किया एवं जान से मारने की धमकी दी। उक्त गंभीर घटना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व, सक्रियता एवं सूझबूझ के चलते पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सुनियोजित घेराबंदी की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से ही मारपीट, धमकी, अवैध हथियार एवं अन्य गंभीर अपराधों के प्रकरण दर्ज हैं। क्षेत्र में इनकी आपराधिक गतिविधियों के कारण आमजन में भय का वातावरण बना हुआ था, जिसे समाप्त करने में सिविल लाइन पुलिस की यह कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुई है। लकी कोरी पिता बालकिशन कोरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी इतवारी टोरी, सागर तुत्तु उर्फ शैलेन्द्र रैकवार पिता दिलीप रैकवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, सागर निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम द्वारा न केवल त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया गया। उनकी कार्यशैली, रणनीतिक योजना एवं टीम समन्वय की उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम ,उक्त सफल कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनि. सुरेन्द्र सिंह, सउनि बी.एस. कारोलिया, आरक्षक 330 रामसिंह, आरक्षक 467 अंशुल मिश्रा, आरक्षक 551 आशीष तिवारी एवं आरक्षक 1212 विपिन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही

Back to top button
error: Content is protected !!