
बैरिया।राजनीतिक विचारधारा और आम जीवन से ऊपर उठ कर केवल सरहद पर फौलादी सीना तान कर दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले, हर पल सजग व माइनस डिग्री में जब देश का फौजी सरहदों पर रात भर जागता है तब हम देशवासी रात में चैन की नींद सोते है।उक्त बातें बैरिया विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने अपने जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि सर्दी गर्मी और बारिश में सरहद पर खड़ा सैनिक देश सेवा में अपने को समर्पित कर देता है।ऐसे में उनके परिवार को भारत सरकार द्वारा विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है।ताकि देश का युवा पीढ़ी उनके नक्शे कदम पर चलने को तैयार हो।उन्होंने कहा कि आमतौर पर नेताओं उच्च अधिकारियों या विशिष्ट व्यक्तियों को ही विशेष सुविधा मिलती है उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि सैनिकों और उनके परिवार वालो को भी विशिष्ट व्यक्तियों की तरह ही सुविधा दी जाय।



















