
अजीत मिश्रा (खोजी) प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 01.12.2025
परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती
◆ डीआईजी बस्ती द्वारा पुलिस कार्यालय बस्ती के विभिन्न शाखाओ किया गया वार्षिक निरीक्षण।
◆ संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय जनपद बस्ती के विभिन्न शाखाओं —पेशी श्रेष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जन शिकायत सेल, डीसीआरबी, अपर पुलिस अधीक्षक पेशी, आईजीआरएस सेल, सीसीटीएनएस कार्यालय, वीआईपी सेल, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, महिला प्रकोष्ठ सेल, पासपोर्ट सेल, अपराध शाखा, मॉनिटरिंग सेल, समन सेल आदि का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव व प्रविष्टियां अद्यावधिक रखने, लंबित प्रकरणो/शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण तथा शाखा-वार कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।तत्पश्चात पुलिस कार्यालय मे निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया श्री संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
रेंज कार्यालय, बस्ती।
















