
आज दिनांक २.४.२६ को डा विजय कुमार करण पंचतत्व में विलीन हो गए। बड़े पुत्र विवेक कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। शव यात्रा अपने निवास हनुमतकृपा पर श्रद्धांजलि के बाद शुरू हुई। श्रद्धांजलि सभी परिवारों के सदस्यों ने नमन आंखों से दी। आइजी क्षत्रनील सिंह सपरिवार डा विजय कुमार करण सर को पुष्प अर्पित किया साथ में डा डी के सहाय,डा मनोज कुमार,डा एनके गुप्ता,डा उमेश कुमार,डा अभय कुमार, डा रतन कुमार एवं अन्य डाक्टर एवं समाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात पार्थिव शरीर आई एम ए भवन बिसार तलाब पहंचा जहां सभी चिकित्सकों के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। आई एम ए अध्यक्ष डा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने पुष्प अर्पित किया। माननीय अतरी विघायक रोमित कुमार ने भी डाक्टर करण सर को पुष्प अर्पित किया। आई एम ए भवन में चिकित्सों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात शव यात्रा विष्णु पद श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। जहां डा विजय कुमार करण पंच तत्व में विलीन हो गए। अपने दोनों पुत्रों विवेक कुमार एवं विकास कुमार एवं दोनों पुत्री निवेदिता एवं सुप्रीया एवं दोनों दामाद शैलेश कुमार एवं अभय कुमार तथा रेड क्रॉस से डॉ कौशलेन्द्र प्रसाद सिंह, विवेकानंद केंद्र से संजय किशोर, हिंदी साहित्य से सुरेंद्र कुमार की भी उपस्थिति रही l
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूl ज़






